logo

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी द्वारा भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का किया गया स्वागत

गाजियाबाद।  अशोक नगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी एवं युवा व्यापार मंडल जिला कार्यकारिणी ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को पगड़ी , पटका, बुके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मयंक गोयल जी पूर्व मेयर श्रीमती दमयंती गोयल जी के पुत्र हैं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, के ० एन० डंगवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, भगत सिंह मनराल जिला संयुक्त महामंत्री, श्याम किशोर शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष, अरुण श्रीवास्तव जिला मंत्री, संजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष युवा, दलबीर सिंह जिला महामंत्री युवा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

137
4994 views