
कौशांबी की ब्रेकिंग न्यूज़ सैता पावर हाउस मूरतगंज सब स्टेशन भरवारी आसपास क्षेत्र के लोग परेशान सही टाइम पर लाइट न मिलने पर बताया जा रहा है कि रमजान का महीना चल रहा है 6:00 के बाद लाइट मिलना बड़ी मुश्किल की बात है बिजली उपभोक्ताओं में हो रही परेशानियों को अधिकारियों से की गई अपील!!
*मूरतगंज फीडर से विधुत सप्लाई में हो रहा है सौतेला
व्यवहार शाम ढलते ही बंद कर दी जाती है सप्लाई रोजेदारो को हो रही दिक्कत*
जनपद कौशाम्बी के मूरतगंज सैंता पावर हाउस से हो रही बिजली सप्लाई एक पखवारे से आफतारी (रोजा खोलने के समय पर ) 6बजकर 16/17 मिनट पर बिजली ना रहना आम बात हो गई है रोजा खुलने का समय पर इस वर्ष बिजली सप्लाई बंद कर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है कभी आठ बजे तो कभी साढ़े सात बजे विधुत विभाग सप्लाई बंद कर मनमानी पर उतारू है जिससे रोजादारो को पांच बजे से आठ बजे तक परेशानी का सामना करना पढ रहा है मजेदार बात यह है कि लगातार 5 बजे शाम से आठ बजे रात तक सिडडाउन रखना आम बात हो गई है रमजान मुबारक महीने में आसिर और मगरिब की नमाज के समय और रोजा खोलने के समय सवा छः बजे शाम को भी बिजली सप्लाई बंद रखकर तानाशाही रवैय्या अपनाया जा रहा है जो निंदनीय हैं कई बार मौखिक शिकायत करने पर भी कोई भी विधुत विभाग का अधिकारी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है मूरतगंज निवासी नसीम अहमद राईन अंसार अहमद मो0 शाहिल मो0 इसराईल फिरोज अहमद मो0 राशिद लुकमान अहमद अदनान अहमद नसीम खां आदि दर्जनो रोजेदारों ने जिलाधिकारी महोदय कौशाम्बी से हस्तक्षेप करने और आऐ दिन रोजा खोलने आफतारी के समय विधुत सप्लाई बंद करने पर अकुशं लगाने के साथ साथ अधिशासी अभियन्ता विधुत विभाग कौशाम्बी और चायल डिवीजन को निर्देशित करें कि मूरतगंज फीडर की सप्लाई शाम 5 बजे से आठ बजे तक बंद ना किया जाए
गौरतलब यह भी है कि दुकानदारों से कामर्शियल बिल वसूली होती है मगर पाचं बजे शाम से आठ बजे तक विधुत सप्लाई ठप रखते है जो सरासर गलत है भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है विधुत उपभोक्ताओ को शासन के मंशानुसार विधुत सप्लाई का लाभ नही मिल रहा है
कौशांबी : ऑल इंडिया मीडिया संगठन
उत्तर प्रदेश