logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान यूनियन बेदी परिवार एवं उत्तराखंड जनमानस किसानों के साथ की बातचीत और आगे होने वाले जनसभा कार्यक्रम के दिए दिशा निर्देश।

भारतीय किसान यूनियन (बेदी) देहरादून द्वारा स्मार्ट मीटर और उत्तराखंड किसानों की समस्याओं के संदर्भ में 27 फरवरी 2025 को देहरादून डी.एम. को ज्ञापन सौंपा गया था।
भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम तोमर जी ने बताया कि ज्ञापन में उन्होंने 5 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलने और किसानों से सम्बंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखने की बात की थी।
परन्तु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा समय न दिए जाने पर किसान यूनियन बेदी परिवार और उत्तराखंड के किसानों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अगर 20 मार्च 2025 तक माननीय मुख्यमंत्री जी किसानों की परेशानियों को नहीं सुनते और उनसे नहीं मिलते तो भारतीय किसान यूनियन बेदी परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल बेदी के नेतृत्व में आमजन व किसानों को लेकर 22 मार्च 2025 को समय सुबह 12:00 बजे उत्तराखंड मुख्यमंत्री जी का पुतला प्रदेश कार्यालय बदेडी राजपूताना, जिला हरिद्वार पर फूंका जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की खुद होगी। ( राहुल बेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान यूनियन)

_सौ. :– गौरव शर्मा।_

224
25955 views

Comment