logo

मोहाली : आप सरकार के खिलाफ भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन

आप सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
मोहाली।
आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद किए गए वादों को पूरा न किए जाने के विरेाध में रविवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। मंडल प्रधान रमन सैली की अगुवाई में फेज 3 व 5 की लाइट प्वाइंट पर किए गए प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश उपप्रधान डॉ. सुभाष शर्मा और भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ट विशेष तौर पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान शर्मा ने कहा कि पंजाब की सीएम भगवंत मान वाली आप सरकार तीन साल पूरे करने के बावजूद अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कर्ज में डूब गया है और विकास की बात तक नहीं हो रही है। सेहत सुविधा के बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार रजिंद्रा अस्पताल में बिजली का प्रबंध तक नहीं करवा पाई है। जिला प्रधान वशिष्ठ ने कहा कि सरकार का फेल होने का सबसे बड़ा कारण ला एंड आर्डर है। पंजाब में सरेआम गैंगस्टर माफिया हावी हो रहा है और आए दिन गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही है। सरकार के कार्यकाल के दौरान नशा काफी बढ़ चुका है जिसे रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। रोजगार और महिलाओं केा एक हजार रूपए प्रति माह देने की घोषणा ठंडे बस्ते में पड़ी है। इस मौके जिला मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर शर्मा, मंडल प्रधान महिला मोर्चा अनीता जोशी, भाजयुमो के प्रधान ताहिल शर्मा, विवेक कृष्ण जोशी, दीपक पुरी, प्रदीप सोनी,अभिषेक,आयुषमन अरोड़ा, गगन शर्मा आदि मौजूद रहे।

4
379 views