
बाराबंकी: एसपी दिनेश प्रताप सिंह ने किए छह थाना प्रभारियों के तबादले
बाराबंकी: एसपी दिनेश प्रताप सिंह ने किए छह थाना प्रभारियों के तबादले
बाराबंकी। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश प्रताप सिंह ने छह थाना प्रभारियों का तबादला किया है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की सूची:
1. निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर से असन्द्रा स्थानांतरित।
2. निरीक्षक अमित प्रताप सिंह – प्रभारी निरीक्षक, जैदपुर से कोतवाली नगर स्थानांतरित।
3. निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह – प्रभारी निरीक्षक, असन्द्रा से कोठी स्थानांतरित।
4. निरीक्षक संतोष कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक, कोठी से जैदपुर स्थानांतरित।
5. निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय – प्रभारी निरीक्षक, देवा से रामनगर स्थानांतरित।
6. निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी – प्रभारी निरीक्षक, रामनगर से देवा स्थानांतरित।
एसपी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इन तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नए थानों में तुरंत कार्यभार संभालें और जनता से संवाद स्थापित कर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें।