logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमाचल: सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, दो लोग घायल


चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई हैै। जानकारी के अनुसार सिहुंता से द्रमण की तरफ़ जाने बाली सड़क पर लोद्रगढ़ के पास एक कार पलट गई। कार में सवार पांच लोगों में से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य बुरी तरह जख्मी हैं।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग जातर लेकर मनसा माता के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान लोद्रगढ़ के पास के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पुलिस चौकी सिहूंता टीम की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

261
14950 views

Comment