logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली है: रात में होलिका दहन, सुबह से ही रंग में रंगा अलीगढ़ शहर, जमकर बरसा रंग-गुलाल, दीं शुभकामनाएं

होली है: रात में होलिका दहन, सुबह से ही रंग में रंगा अलीगढ़ शहर, जमकर बरसा रंग-गुलाल, दीं शुभकामनाएं
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमकर रंगा उड़ा। खूब पिचकारियां चलीं। लोगों ने अपने मित्रों, परिजनों, रिश्तेदारों को होली की शुभकामना संदेश भेजे। फोटो, एनीमेशन, वीडियो रील भी शेयर किए। युवाओं ने गुलाल से होली खेली और
टीकाराम मंदिर में होलिका दहन के बाद जौ की बाली भूजते लोग -
होलिका दहन पर 13 मार्च की सुबह घरों में पूजा-अर्चना हुई। रात में होलिका दहन किया गया। इससे पहले बारिश के चलते कुछ जगहों पर समस्या जरूर हुई। उसके बाद पूरा अलीगढ़ शहर होली के रंग में रंग गया। चारों ओर जमकर रंग और गुलाल उड़े। लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं
जिले भर में 2765 से अधिक स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन हुआ। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। लोगों ने गेहूं की बालियां भूनकर एक-दूसरे को वितरित की। होलिका पूजन को लेकर महिलाएं सुबह से ही पूजा-पाठ में लग गईं तो बच्चे रंग और पिचकारियों से चिपक गए। महिलाओं ने व्रत रखा और नए वस्त्र पहने। कॉलोनी व मुहल्लों से एकत्रित होकर होली के मंगल गीत गाते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचीं और होलिका माता की पूजा-अर्चना कीं। रात में मुहूर्त के अनुसार सभी ने 10:37 से एक बजे के मध्य होलिका दहन किया। इससे पहले शाम को कुछ जगह पर होलिका की लकड़ियां भीगने के कारण समस्या भी हुई।
सोशल मीडिया पर खूब उड़ा रंग
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमकर रंगा उड़ा। खूब पिचकारियां चलीं। लोगों ने अपने मित्रों, परिजनों, रिश्तेदारों को होली की शुभकामना संदेश भेजे। फोटो, एनीमेशन, वीडियो रील भी शेयर किए। युवाओं ने गुलाल से होली खेली और फोटो क्लिक कर शेयर किए।
शराब की रिकॉर्ड बिक्री
होली पर देसी, अंग्रेजी व बियर की दुकानों पर इस बार रिकॉर्ड बिक्री हुई। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक शराब की दुकानों के खुलने का समय था। शाम तक यहां शौकीन व ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

215
21907 views

Comment