logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक पंकज गुप्त ने उन्नाव-कानपुर सीमा पर की वाहनों की चेकिंग

उन्नाव। सदर क्षेत्र के विधायक पंकज गुप्त ने बुधवार को उन्नाव कानपुर सीमा पर वाहनों की चेकिंग की।

सबसे पहले सदर विधायक पंकज गुप्त ने शुक्लागंज नये पुल पर आवाजाही करते वाहनों को देखा। तदुपरांत उन्होंने पुराने पुल पर देखा कि वहां बे रोक टोक के वाहन आ-जा रहे थे। उसके बाद श्री गुप्त ने कुछ गाड़ियों को स्वयं चेक किया। उन्होंने जाजमऊ पुल का निरीक्षण किया, वहीं उनकी मुलाकात जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से हुई। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करवाने तथा व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

विधायक पंकज गुप्त ने कहा है कि, ‘इस वक्त जरा सी चूक हमारा बड़ा नुकसान कर सकती है। हम सब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रत्येक क्षण सावधान रहना पड़ेगा।’

305
15209 views

Comment