logo

मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकार पंडित चंद्रनाथ मिश्र 'अमर' के पार्थिव शरीर पर डीएम ने किया माल्यार्पण

दरभंगा। मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकार पंडित चंद्रनाथ मिश्र अमर का निधन 01 अप्रैल 2021 की देर शाम दरभंगा सदर प्रखंड के खनका चक स्थित मिश्रटोला में उनके निवास स्थान पर हो गया।

वे 96 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य एवं उनके चाहनेवाले उनके अंतिम दर्शन के लिए उमर पड़े।

आज जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकार और ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद पंडित चंद्रनाथ मिश्र अमर के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई है।

जिलाधिकारी ने मिश्र टोला, खानका चौक स्थित उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

उन्होंने कहा कि  अमर जी का निधन मिथिला एवं मैथिली भाषा एवं साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि दिवंगत पंडित चंद्रनाथ मिश्र अमर ने एमएलए अकेडमी प्लस टू हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर अपना योगदान दिया था एवं वहीं से 1981 में वे वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे।

स्वर्गीय अमर जी को 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं 1998 में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वे साहित्य अकादमी के फेलो भी रहे। इसके अलावा साहित्य क्षेत्र के दर्जनों अन्य पुरस्कार से भी वे सम्मानित किए जा चुके हैं। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

126
14664 views
  
2 shares