logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नूरपुर में नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर (कागड़ा )। पुलिस ने पंजाब निवासी युवक से हज़ारों रुपये के नकली नोट पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी युवक से 3380 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट जिला के पंगोली निवासी राजेश कुमार ने इन नकली नोटों से नूरपुर के साथ लगते राजा का तालाब में खरीदारी की और वहां से अपनी गाड़ी में फरार हो गया। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदार अधिवक्ता अरुण कौंडल को जब अहसास हुआ कि युवक ने उन्हें नकली नोट थमा दिए हैं, उसी समय उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया।

सूचना मिलते ही जसूर ट्रैफिक पुलिस कर्मी नरेश कुमार और सुनील कुमार ने नाका लगाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक को नूरपुर थाना ले जाकर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 3380 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।

थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को नकली करंसी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि उसे ये नोट कहां से मिले, साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलवक्त युवक के खिलाफ 489 बीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

264
18000 views

Comment