logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होलिका दहन में उमड़े लोग किसानों ने पूजन कर मांगी बेहतर फसल


सीकर। वनेछवा  - कस्बे में गढ के पीछे होलिका दहन किया गया। समाजसेवी जुगलकिशोर मोर ने देव पूजन कर भगवान का आह्वान किया। आचार्य पं राजकुमार मिश्र ने पूजन करवाया। नवविवाहिताओं ने जलती होलिका के परिक्रमा कर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

कुंवारे युवक ने प्रथा के अनुसार धधकती होलिका के बीच से प्रहलाद को निकाला। किसानों ने सांकेतिक भूमि जोत कर भगवान से बेहतर फसल की कामना की। बाद में सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी। होलिका दहन कार्यक्रम में कस्बे के सभी लोग शामिल रहे। सोमवार को धुलंडी पर होली खेली जायेगी तथा घर घर जाकर रामरमी का दौर चलेगा।

299
15057 views

Comment