logo

आल इण्डिया मीडिया एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित

मेरठ। आल इण्डिया मीडिया एसोसिएशन के देवश्री  प्लाजा, बागपत रोड  स्थित कार्यालय पर रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने की। सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनका पूजन किया गया । तदुपरांत सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं । 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश शर्मा ने कहा कि होली  बुराई पर अच्छाई की  जीत का परिचायक है। यह मिलन का त्योहार है। सभी लोगों को नफरत भुलाकर मिलजुलकर  इसे  मनाना चाहिए । 

उन्होंने कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत शर्मा तथा  मेरठ जिलाध्यक्ष चरण सिंह स्वामी ने किया। अंत में  गुझिया के साथ स्वल्पाहार का आयोजन किया गया । इस अवसर   पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रभारी मनमोहन  भल्ला, राजेश अवस्थी,  त्रिनाथ मिश्र, अश्विनी कौशिक, पवन शर्मा एडवोकेट, अतुल शर्मा,  नितिन कुमार, प्रतीक अभय, अरुण पधान, अतुल राजवंशों, सौरभ जैन, आशीष, लविश आदि उपस्थित थे ।

134
14726 views
8 comment  
13 shares
  • Deepak Kumar

    आइमा मीडिया ज़िला कुरुक्षेत्र परिवार की ओर से सभी देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

  • Koushik Ghosh Choudhury

    AIMA Media parivar ke pratyek sadasy ko Holi ki Hardik shubhkamnaye.

  • Koushik Ghosh Choudhury

    AIMA Media parivar ke pratyek sadasy ko Holi ki Hardik shubhkamnaye.

  • Manindar Manish

    Happy Holi sir

  • Manindar Manish

    Happy Holi sir

  • Manindar Manish

    Happy Holi sir

  • Manindar Manish

    Happy Holi sir

  • Manindar Manish

    Happy Holi sir