logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नहीं रहेगा कोई भी गरीब भूखा, हर संभव मदद करूंगा-प्रमोद मिश्र पयासी

विधानसभा कोरांव के मसीहा के रूप में उभर कर आये पयासी
प्रयागराज। कोरांव- जहाँ एक ओर लॉक डाउन 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है तो वहीं असहाय मजदूरों, गरीबों की परेशानी और बढ़ती दिख रही है। जो मजदूर एक वक्त की रोटी के लिए दिनरात कड़ी मेहनत करता था आज उसके लिए हाथ और मुॅंह इकट्ठा होना मुश्किल हो गया है। इसी बीच प्रयागराज के कोरांव विधान सभा में कुछ समाजसेवियों द्वारा गरीबों, वंचितों और दैनिक मज़दूरों के राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को समाजसेवी प्रमोद मिश्र पयासी द्वारा नगर पंचायत कोरांव में मजदूरों, ठेले वालो और रिक्शा चालकों को राशन वितरित कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। इस कार्य में उनके सहयोगी धर्मप्रकाश शुक्ला, आलोक शुक्ल, सुशील मिश्र, सुमित मिश्र आदि लोगों ने साथ दिया ।
बताते चलें कि पिछले जहां कुछ दिनों से लॉक डाऊन की वजह से लोगों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं समाजसेवियों द्वारा राहत कार्यों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

270
14853 views

Comment