logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया गया के द्वारा किया गया रक्तदान

गया। आज शहीद दिवस के अवसर पर  नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया गया, बिहार के द्वारा गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वैच्छिक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यानंद कुमार ने किया।इस शिविर में दीप प्रज्ज्वलित  गया नगर निगम के उप महापौर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव एवं संगठन के बिहार प्रदेश प्रभारी अभिजीत कुमार ने   किया।  साथ ही साथ उप महापौर श्रीवास्तव ने बेहतर सुरक्षित रक्त के योगदान में सहयोग पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

इस शिविर में संगठन के राष्ट्रीय सचिव ब्रजेश चंद्रवंशी ने अपना रक्तदान करते हुए सभी सदस्यों को रक्तदान करने से क्या क्या फायदा होगा उस के बारे में प्रकाश डाला, जिससे सभी सदस्यों ने अपने स्वेक्ष्छा से रक्तदान किया। इसमें लगभग 44 यूनिट का रक्तदान किया गया।  साथ ही साथ दो पीड़ित परिवारों को 2 यूनिट रक्त तत्काल उपलब्ध कराया गया।
।बिहार प्रदेश कार्यालय में  राष्ट्रीय सचिव ब्रजेश चंद्रवंशी एवम जिला अध्यक्ष सत्यानंद कुमार के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, जिला महासचिव कुंदन कुमार सिंह, जिला कल्याण सचिव राजीव कुमार, जिला मीडिया सचिव अमित कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी निर्भय कुमार, जिला जांच अधिकारी अजीत कुमार, जिला संगठन सचिव (युवा संरक्षण) अभिषेक कुमार गुप्ता,जिला संगठन सचिव (सामाजिक संरक्षण) विमल किशोर सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष (महिला संरक्षण) सत्यवती कुमारी गुप्ता, गया नगर उपाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष डोभी जितेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बेलागंज सुबोध कुमार, जिला सदस्य शैलेश सोनी, संतोष कुमार, जितेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे।

262
34460 views
80 shares

Comment