logo

कत्थक नृत्यांगना हिंडोली के कान्हा संग होली के नृत्य पर भक्ति भाव से झूमे दर्शक

दुर्गापुर  (प.बंगाल  ) राधा माधव म्यूजिक कॉलेज  , दुर्गापुर  के फेसबुक पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम “फेसबुक लाइव” की श्रृंखला में लखनऊ घराने की जानी मानी कत्थक नृत्य गुरु श्रीमती अंजु भट्टाचार्या की शिष्या पश्चिम बंगाल , भारत की हिंडोली नियोगी  ने  देवाधिदेव महादेव  को समर्पित कर  "शिव वंदना  "   के शानदार प्रस्तुति से प्रारंभ किया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हिंडोली ने  तीन ताल विलंभित , ठाट , उठान ,आमद , मयुर की चाल , तोड़ा लड़ी   जैसे कत्थक नृत्य की तकनीकी पक्षों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खुब वाहवाही लुटी। अंत में होली पर आधारित  नृत्य "कान्हा संग होली ......" के  प्रस्तुति के साथ नृत्य का  समापन किया . कत्थक नृत्यांगना हिंडोली  ने  भाव और नृत्य के जरिये राधा-कृष्ण के प्रेम और होली के नृत्य को  खूबसूरती से प्रदर्शित किया ... साथ ही मीरा के भजन के प्रति प्यार और कृष्ण के प्रति उनका लगाव बेहतर कथक में सजीव दिखा। 

126
14643 views
  
4 shares