logo

छबिलापुर में शॉट सर्किट से फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग,लाखों की सम्पति जल कर राख

राजगीर(नालंदा )। राजगीर प्रखण्ड के अन्तर्गत छबीलापुर थाना  बाजार में बीते मंगलवार को एक फर्नीचर दुकान मे भीषण आग लग गयी। इस भीषण आग लाखों की सम्पति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

  सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार  राजगीर के छबीलापुर बाजार में सरयुग मिस्त्री का फर्नीचर दुकान में अचानक आग लग गयी। देखते हीं देखते उक्त फर्नीचर दुकान भयावह की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बताया जाता है कि दुकान में भीषण आग  का प्रमुख कारण  शॉट सर्किट है।
   
सूचना पाकर आनन-फानन में दमकल पहुँच कर आग पर काबू पाने प्रयास किया जा रहा था। हलाँकि आग से पूरा फर्नीचर दुकान जल कर राख हो गयी। इस अग्नि कांड मे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

126
14656 views
  
14 shares