logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत हॉस्पिटल की अनूठी पहल 10 टी.बी.मरीजों को गोद लिया एवं पौष्टिक आहार वितरण किया

जनपद प्रयागराज विकासखंड फूलपुर के अंतर्गत बाबूगंज नरई की पुलिया पर स्थित भारत हॉस्पिटल परिसर में भारत हॉस्पिटल के प्रबंधक ने 10 टीवी मरीजों को गोद लिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर नीरज पटेल जी मौजूद रहे,वही फूलपुर अधीक्षक एवं भारत हॉस्पिटल के प्रबंधक ने 10 टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार भी वितरण किया इस मौके पर फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जी ने कहा कि भारत हॉस्पिटल ने जो कदम उठाया है वह सराहनीय कार्य है हम उनकी प्रशंसा करते हैं मेरे एक शब्द कहने पर उन्होंने 10 टीवी मरीजों को गोद ले लिये,ऐसे प्रबंधक को हम तहेदिल से बधाई देते हैं
इस मौके पर मौजूद फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टी बी विभाग के डॉक्टर अमित शुक्ला, डॉ शंभूनाथ यादव, आलोक कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार, आदि भारी संख्या में मरीज एवं परिजन मौजूद रहे

133
5211 views

Comment