
पुलिस चौकी फुनगा में हुआ शांति समिति के बैठक का आयोजन
अनूपपुर।
आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस चौकी फुनगा में बुधवार को चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जहां बैठक को संबोधित करते हुए चौंकी प्रभारी द्वारा कहा गया कि सभी शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार होली त्यौहार मनाएं जिसमें प्रमुख रूप से बिजली तार के नीचे होलिका दहन ना किया जाए साथ ही विवादित स्थान पर होली नहीं जलाई जाए और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्योहार मनाए किसी को जोर जबरदस्ती कर रंग न लगाएं वही किसी भी प्रकार की विवाद स्थिति में पुलिस की सहायता ली जा सकती है पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। वहीं यातायात हाईवे चौकी प्रभारी विनोद दुबेे द्वारा भी कहा गया कि सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं कहा गया कि हमारे द्वारा लगातार लोगों को जागरुक करते हुए गांव में जाकर जागरूक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है वही मुख्य मार्ग पर अगर कोई भी घायल व्यक्ति है उसकी जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत उसे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, यातायात हाईवे चौकी प्रभारी विनोद दुबे ,सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया,फुनगा के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह,रेवा सोनी, सुनील (संजय मिश्रा), रक्सा सरपंच पति मुकेश सिंह, बम्हनी सरपंच दीपक कोल, दिलीप सिंह,पयारी पूर्व सरपंच हरि सिंह, एडवोकेट देवमणि यादव, रणविजय सिंह सहित पत्रकार बंधु एवं आसपास क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।