logo

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ऑडिटोरियम हॉल में दिनांक 12 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम सुश्री सौम्या माथुर, महाप्रबंधक महोदया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सभी प्रमुख विभागों से महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस मुख्यालय मंडल मंत्री श्री विजय नाथ ठाकुर जी, मुख्यालय अध्यक्ष श्री प्राण कुमार शाही जी, एवं कोषाध्यक्ष मुख्यालय श्री नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव जी, के नेतृत्व में महाप्रबंधक महोदया का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया।

0
44 views