logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली पर्व को लेकर राधानगर थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ

साहिबगंज। होली पर्व को लेकर राधानगर पुलिस ने मंगलवार को थाना परिसर पर एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया।बैठक में मुख्य रूप से राजमहल इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा उपस्थित हुए।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य,बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों शामिल हुए।बैठक में होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का रमजान का महीना चल रहा है।होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं.मौके पर एसआई हसनैन अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आयुब अली,ऐनुल हक अंसारी, विश्वजीत मंडल,रूपेश्वर सरकार,मैदुल इस्लाम,कृष्णा घोष सहित अन्य लोग मौजूद थे।

123
4015 views

Comment