logo

हांसी मे कांग्रेस ने अपनी हार की समीक्षा की।

हांसी के पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में विधानसभा क्षेत्र हांसी-50 जिला हिसार (हरियाणा) के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की एक बैठक हरियाणा के पूर्व मन्त्री सुभाष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में हांसी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की हार की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित मुद्दो पर चर्चा हुई:-
1- संगठन का ना होना।
2- पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी।
3- चुनाव से एकदम पहले टिकट का वितरण करना।
4- जातिय समीकरण का ना साधना।
5- पार्टी में प्रदेश नेतृत्व का संगठित ना होना।
6- हांसी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड द्वारा अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ‘‘जयचन्द‘‘ (गद्दार) नाकाबिल सम्बोधित करके अपमानित करने जैसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस नेताओं के प्रति पहले भी करते थे और अब भी कर रहे है।
7- स्थानीय प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़ की अपरिपक्वता हल्के में उनकी कोई जमीनी पकड़ न होना।
8- चुनाव से एकदम पहले जननायक जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए हुए राहुल मक्कड़ को कांग्रेस की टिकट का आबंटन करना।
9- प्रत्याशी राहुल मक्कड़ का अहंकार पूर्ण रवैया एवं चुनावी समय में जनता के बीच व मेहनत न करते हुए ज्यादा समय घर पर व्यतीत करना।
उपरोक्त सभी कारणों की समीक्षा कर हांसी विधानसभा हल्के के सभी कांग्रेसजनों ने निम्नलिखित प्रस्ताव पास किये:-
1- जल्द से जल्द प्रभावी संगठन का निर्माण किया जाये।
2- अनरगल टिप्पणी मीडिया चैनल के माध्यम हांसी के सभी समर्पित कांग्रेसजनों के खिलाफ करने वाले कांग्रेस पार्टी प ्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए संगठन से उनके निष्कासन की मांग।
3- हांसी विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़ का पार्टी के हांसी स्तर के कार्यक्रमों से बहिष्कार करना।
4- इस प्रस्ताव की एक-एक प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु निम्नलिखित महोदयो को प्रेषित की जाती है:-
क- श्री मल्लिकार्जुन खडगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
ख- बहन कुमारी शैलजा जी, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस पार्टी
ग- श्री उदयभान जी, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी, हरियाणा
घ- श्री बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस पार्टी हरियाणा
ड- प्रदेश सह-प्रभारी, कांग्रेस पार्टी,
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मन्त्री सुभाष गोयल, हरियाणा के पूर्व मन्त्री अतर सिंह सैनी, हरपाल बूरा, योगेन्द्र योगी, सुमन शर्मा, मनोज राठी, नितेश शर्मा, कमलेश रंगा, सुमन भाटोल, जय भगवान भडाना आदि उपस्थित थे।

0
201 views