logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ढखेरवा ब्रेकिंग* *होली के दिन दो बजे के बाद होगी जुमे की नमाज।*

*ढखेरवा ब्रेकिंग*

*होली के दिन दो बजे के बाद होगी जुमे की नमाज।*

*पढुआ एसओ इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा ने क्षेत्रीय मस्जिदों के इमामों के साथ की बैठक।*

आगामी शुक्रवार को होली का त्योहार और जुमा की नमाज एक साथ पड़ रही है। इसी के मद्देनजर पढुआ एसओ इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा ने इलाकाई मस्जिदों के इमामों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि होली वाले दिन जुमे की नमाज दो बजे पढ़ी जाएगी। एसओ ने कहा कि *किसी के साथ दुर्व्यवहार न किया जाये, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।* साथ ही अगर किसी बच्चे से या किसी द्वारा किसी पर गलती से रंग पड़ जाने की घटना हो जाती है तो इसे बेवजह मुद्दा न बनाया जाए।
इससे पहले एसओ कुशवाहा ने डीजे संचालकों के साथ भी बैठक की और शख़्त हिदायत दी कि *डीजे पर ऐसे गाने नहीं बजाए जाएंगे जिनसे विवाद पैदा होने की आशंका हो।* सभी से सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।
मो० तहजूब क्रांतिकारी पत्रकार परिषद तहसील प्रभारी

165
7902 views

Comment