logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छिबरामऊ तहसील में आज बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने SDM व तहसीलदार को दिया गया ज्ञापन

आज दिनांक 11/03/2025 को छिबरामऊ तहसील में अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई कन्नौज के पदाधिकारियो ने व राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी महोदय छिबरामऊ एवं तहसीलदार महोदय छिबरामऊ को विश्व धरोहर स्थल महाबोधि महाविहार बोधगया बिहार का प्रबंध पूर्णतया बौद्धों को दिए जाने एवं दिनांक 01/02/2025 को छात्रा स्नेहा कुशवाहा की रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल में बरबता पूर्वक हत्या किये जाने तथा परिजनों की अनुपस्थिति में छात्रा के शव का दाह संस्कार के मामले में सख्त अभिलंब कार्रवाई हेतु ज्ञापन दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शाक्य एडवोकेट ने बताया की विश्व धरोहर स्थल महाबोधि महाविहार बौद्ध गया बिहार का प्रबंध पूर्णतया बौद्धों को दिया जाए यह स्थल दुनिया भर के बौद्धों की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है तथा वर्तमान में वहां लागू बी.टी. एक्ट 1949 जिसमें मात्र चार बौद्ध तथा पांच गैर बौद्ध अन्य धर्म के लोग हैं जो संविधान की प्रस्तावना व अनुच्छेद 25 व 26 का उल्लंघन करता है। ऐसे संविधान विरोधी बी.टी. एक्ट 1949 को रद्द करके भारत की अमूल विश्व धरोहर महाबोधि महाविहार का प्रबंध पूर्ण रूप से बौद्धों को दिया जाए। राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव हरगोविंद शाक्य "हरि" ने कहा बेटी स्नेहा कुशवाहा नीट की तैयारी हेतु बनारस की एक निजी हॉस्टल में रह रही थी जहां पर इस बेटी के साथ बलात्कार कर निर्मम हत्या कर दी उत्तर प्रदेश पुलिस ने परिजनों की अनुपस्थिति में छात्रा स्नेहा कुशवाहा का दाह संस्कार कर दिया जो की बेहद गंभीर और असहनीय है इससे यह प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपियों को पकड़कर दंडित करने के बजाय उनका संरक्षण कर रही है जिसके चलते आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ के बाहर हैं महासभा के सभी सदस्य उक्त गंभीर अपराध और पुलिस कार्रवाई से पूरी तरह असंतुष्ट एवं दुःखी हैं क्या सरकार इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर पूरे देश में जनता को भ्रमित कर रही है जब छात्रा स्नेहा कुशवाहा के माता-पिता का सारा विवरण रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल बनारस में था तो पुलिस ने परिजनों को बगैर सूचना दिए छात्रा के शव को लावारिस लाश की तरह दाह संस्कार कर दिया जिससे स्पष्ट है की छात्रा के साथ दरंगी बलात्कार एवं हत्या सुनियोजित तरीके से की गई जिसमें पुलिस तथा रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल स्टाफ पूर्ण रूप से प्रथम दृष्टि दोषी है समस्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रदेश सचिव गौरव शाक्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित शाक्य प्रदेश कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार शाक्य जिलाध्यक्ष हरिशरण शाक्य एडवोकेट महासचिव राजेश कुमार शाक्य एडवोकेट मीडिया प्रभारी अमित कुमार शाक्य एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार शाक्य एडवोकेट गुरूवेन्द्र शाक्य एडवोकेट दिनेश कुमार शाक्य एडवोकेट युवराज शाक्य विजय कुमार शाक्य एडवोकेट ब्लॉक इकाई अध्यक्ष हुकुम सिंह शाक्य नरेंद्र शाक्य एडवोकेट रामलखन दीपक शाक्य डॉक्टर अनिल शाक्य विमल नीरज सूरज ऋषभ सुनील शाक्य बादाम सिंह शाक्य एडवोकेट अजय शाक्य रामबाबू शाक्य नंदकिशोर शाक्य शिवपाल शाक्य रजनेश शाक्य प्रमोद योगेंद्र यादव अनिल कुमार यादव अमित राजपूत कुलदीप शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

147
5542 views

Comment