logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माननीय सर्वोच्च न्यायालय व माननीय मुख्यमंत्री के आदेश का मजाक बना रहे पिंडरा तहसील के जिम्मेदार अधिकारी व राजस्व टीम

पिंडरा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा छतांव में प्रार्थी विवेक सिंह निवासी स्थानीय के द्वारा बंजर खलिहान व अन्य जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर के लगातार जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया जाता रहा है जिस संबंध में प्रार्थी स्थानीय के द्वारा आराजी नंबर 1255 व 1256 जो की क्रमशः बंजर व खलिहान के रूप में दर्ज है पर बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद राजस्व टीम के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर्ताओं के अवैध निर्माण पर दिनांक 4 फरवरी सन 2025 को लाल निशान व आधे अधूरे लोगों के अवैध निर्माण पर नोटिस चश्मा की कार्यवाही को किया गया उक्त नोटिस में लिखा हुआ था कि 15 दिवस के अंदर आप अपने अवैध निर्माण को स्वयं हटा लें अन्यथा राजस्व नियमों के अनुसार बलपूर्वक आपके अवैध निर्माण को हटाया जाएगा जिसमें हुए व्यय को भू राजस्व के रूप में अवैध अतिक्रमण कर्ताओं से वसूला जाएगा उक्त कार्यवाही के बाद राजस्व टीम व अतिक्रमण कर्ताओं कि मिली भगत के कारण आज तक उपरोक्त अतिक्रमण के संदर्भ में राजस्व टीम के द्वारा कोई भी उचित कार्यवाही अबैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में नहीं किया गया उल्टा प्रार्थी को बार-बार किसी न किसी कारण से मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना राजस्व टीम के द्वारा दिया जा रहा है।

204
41607 views

Comment