अरिष्टि पर समाजसेवी सुखबीर प्रजापति को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, गणमान्य उपस्थित रहे।
मेरठ। भाजपा नेता रणबीर उर्फ लाला के पिताजी सुखवीर प्रजापति की रस्म तेरहवीं एवं पगड़ी आज दिनेश विहार, बागपत रोड स्थित जेडी फार्म हाउस में परंपरागत विधान से ज्येष्ठ पुत्र सुभाष प्रजापति को प्रजापति समाज व अन्य समाज बंधुओं द्वारा पगड़ी बंधकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर बडी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों, व्यापारियों तथा भाजपा नेताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपस्थित जनो ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उ.प्र. उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष (राज्यमंत्री ) संजीव गोयल सिक्का, आइमा के अध्यक्ष महेश शर्मा, प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, पार्षद अनन्त जैन, राज्यमंत्री सिक्का के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंघल, पूर्व पार्षद पति राजेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह राणा, सुभाष पाल, सुभाष मलिक, जितेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, सुरेश कुमार, बबलू शर्मा, जगबीर राणा, पुष्पेंद्र राणा, राजेंद्र प्रजापति, विशाल सिंघल, बिजेंद्र प्रजापति, पुनीत गोयल, कर्मचंद, राजीव यादव, मनीष यादव, बिजेंद्र राणा, बब्बी राणा, विज्ञान तिवारी, संजू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश कुमार एडवोकेट, रोहताश प्रजापति, हरकेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, प्रेमचंद प्रजापति, बैंक मैनेजर नवीन कुमार, मुकेश प्रजापति, आदि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि किसान टिम्बर मर्चेंट के मालिक सुखबीर प्रजापति का निधन 06 मार्च को हो गया था। कार्यक्रम के अंत में सुखबीर प्रजापति के ज्येष्ठ पुत्र सुभाष प्रजापति तथा अन्य पाँच पुत्रों रणबीर उर्फ लाला, अनिल प्रजापति, सुनील प्रजापति, कप्पल प्रजापति, मुंदर प्रजापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।