logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में बैतूल में होगा महाविशाल भंडारा* आयोजित किया जा रहा है तीन दिवसीय विशाल पापनाशक भंडारा, दिया पूरे विश्व को खुला निमंत्रण*

संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में बैतूल में होगा महाविशाल भंडारा*

*सतलोक आश्रम बैतूल में एक बार फिर गूंजेगी संत गरीबदास जी महाराज जी की अमृतवाणी*

*आयोजित किया जा रहा है तीन दिवसीय विशाल पापनाशक भंडारा, दिया पूरे विश्व को खुला निमंत्रण*

रीवा/ म.प्र.।* पूरे वर्ष भर में आध्यात्मिक जगत में विश्व प्रसिद्ध जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में कई बार विशाल महासमागमों का आयोजन किया जाता है,वर्ष 2025 का तीसरा महासमागम कल दिनांक 9 मार्च से संत गरीबदास जी महाराज जी के 299 वें बोध दिवस के उपलक्ष्य में सतलोक आश्रम उड़दन (बैतूल) में आयोजित किया जा रहा है जिसमें अनेकों भव्य कार्यक्रम जैसे शुद्ध देसी घी से निर्मित भंडारा जिसमें सब्जी, पूड़ी, फुल्का, दाल, चावल, सलाद,आचार व मिष्ठान में लड्डू राम,हलवा राम जैसे पकवान होगें साथ ही रक्तदान शिविर, देहदान शिविर, निःशुल्क जांच शिविर, दहेज मुक्त विवाह, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, निःशुल्क नामदीक्षा व सबसे खास संत गरीबदास जी महाराज जी की वाणी का तीन दिवसीय अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें पिछले महीने यानी फरवरी में संत रामपाल जी महाराज जी के बोध दिवस व कबीर परमेश्वर जी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में भी लगातार दो बड़े महाविशाल समागम का आयोजन किया गया था। जिसमें लाखों की तादाद में संगत ने आकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया था,पिछले समागमों की भांति इस बार भी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसकी तैयारी जोरों से चल रही है।

जानकारी के अनुसार लगभग 300 वर्ष पूर्व पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी, संत गरीब दास जी महाराज जी को 10 वर्ष की आयु में सतलोक से आकर जिंदा बाबा के रूप में मिले तथा उन्हें तत्वज्ञान से परिचित कराया और फिर नाम उपदेश दिया, उस विशेष दिन को याद करते हुए संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस मनाया जा रहा है। संत गरीबदास जी महाराज जी ने जब सतलोक देखा और वापस आए तब उन्होंने वाणी बोली
*अलल पंख अनुराग है, सुन्न मंडल रहे थीर।*
*दास गरीब उधारिया, मोहे सतगुरु मिले कबीर।।*
अर्थात् कबीर परमात्मा सतलोक में रहते हैं और मुझे आकर मिले तथा मेरा उद्धार किया।

इस खुले महा विशाल भंडारे में सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। खबर के मुताबिक़ इस भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांडाल में बैठने की व्यवस्था से लेकर नहाने, धोने, रहने, चार्जिंग,जूता घर व पार्किंग की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सबसे खास बात इस भंडारे में यह है कि जो भी पुण्यात्मा संत रामपाल जी महाराज जी के ज्ञान को समझकर उनसे नामदीक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए आश्रम में निःशुल्क नामदीक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही संत रामपाल जी महाराज जी के आदेशानुसार समागम के दूसरे दिन गरीब जरूरत मंद लोगों व पुलिस के जवान जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है उनके लिए रक्तदान शिविर लगाकर जिला अस्पताल को हजारों यूनिट रक्त का दान भी अनुयायियों द्वारा किया जाएगा तथा मेडिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे बच्चों व जिन्हे शरीर के अंगो की आवश्यकता होती है उनकी मदद के लिए देहदान संकल्प के फार्म भी भरे जाएंगे। साथ ही लगभग 50 जोड़ों का बिना दान-दहेज के आडंबर रहित आदर्श विवाह भी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में कराया जाएगा जो मात्र 17 मिनिट में संपन्न होगा,
आध्यात्मिक प्रदर्शनी के माध्यम से सतलोक आश्रम उड़दन में आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज की जीवनी व उनकी परमात्मा से भेंट का संपूर्ण विवरण भी बताया जाएगा अतः ऐसे पावन महाविशाल भंडारा समागम में संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनता को तीनों दिन आने का खुला निमंत्रण सोशल मीडिया व निमंत्रण पत्र के माध्यम से दिया गया है। कृपया आप सभी इस पापनाशक भंडारे में पधारकर पुण्य लाभ कमाएं।

131
21065 views

Comment