महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है: एडवोकेट सुचेता राज सिंह। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, महाराणा प्रताप सेना
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महाराणा प्रताप सेना की
कार्यकारी अध्यक्ष और एडवोकेट सुचेता राज सिंह ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम सभी महिलाओं को प्रेरणा देता है कि अपने-अपने क्षेत्र में महिलाएं बेहतर करने का प्रयास करें और उन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं जिनका जीवन यापन निचले स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे और इसके लिए हम सबको प्रयास करने की आवश्यकता है। इस मौके पर दर्जनों महिलाओं ने अपने विचार प्रकट किए।