logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भावाधस भीम का आसमानी झंडा दिवस एवं महिला दिवस, लखनऊ में वीरेश भीम अनार्य जी के सानिध्य में संपन्न

8 मार्च 2025 लखनऊ
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भीम के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी के सानिध्य में आसमानी झंडा स्थापना दिवस एवं महिला दिवस आठ मार्च दो हजार पचीस को लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परिवर्तन चौक भगवान वाल्मीकि आश्रम पर आसमानी झंडा रोहण से कि गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आई ए एस अधिकारी अजय दीप सिंह एवं भावाधस भीम प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। फिर झंडा गीत गाया गया। ध्वजारोहण के बाद अगला कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र घंटाघर में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि सरकार में मंत्री माननीय सूर्य प्रकाश पाल जी उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार एवं भावाधस भीम के उत्तर प्रदेश संरक्षक पूर्व आई ए एस अधिकारी दिनेश चंद्रा जी ने संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर के कि।
माननीय सूर्य प्रकाश पाल जी ने अपने संबोधन में कहां कि आज रामायण नहीं होती तो राम नहीं होते। प्रभु राम के दर्शन को अगर किसी ने सही से दर्शाया है तो वह भगवान वाल्मीकि जी है। जिन्होंने श्री राम के जन्म से पूर्व उनकी जीवनी को रामायण में लिख दिया था। पूरा हिंदू समाज उनका ऋणी हैं और उनको भगवान के रूप में मानता है।
पूर्व आई ए एस अधिकारी दिनेश चंद्रा जी ने आरक्षण पर बोलते हुये कहां कि दलित समाज में कुछ ऐसी भी जातियाँ है जिनका पूर्ण विकास हो चुका है। अब उनको इतनी आरक्षण की जरूरत नहीं है अगर आज किसी को आरक्षण की जरूरत है। तो वो हैं अति दलित समाज। अति दलित समाज एवं वंचित समाज को अलग आरक्षण की मांग उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कि।
वीरेश भीम अनार्य जी ने आसमानी झंडा स्थापना दिवस और महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आसमानी झंडे की स्थापना आठ मार्च सन् उनीस सौ बयानवे को रामपुर उत्तर प्रदेश में भावाधस भीम के अधिवेशन में की गई थी। संसार में सबसे ऊपर आसमानी रंग ही है, और ऊपर से देखने पर समुद्र भी आसमानी रंग का, पानी का रंग भी आसमानी ही दिखता है। जिसे प्रभु वाल्मीकि जी ने प्राकृतिक रंग के रूप में और जीवन के रूप में दिया है। अब समस्त एस सी समाज एवं वंचित समाज आसमानी झंडे के नीचे ही एक हो सकते हैं। उन्होंने समस्त देश के वंचितों से आसमानी झंडे का अपनाने का आग्रह भी किया।
महिला दिवस के शुभ अवसर पर विशेष सम्मान से डॉक्टर शर्मिष्ठा अनार्य और भावाधस भीम कि महिला विंग की जिला अध्यक्ष रिंकी वाल्मीकिन को सम्मानित किया गया।
इस अवसर 26 अप्रैल को होने वाले "श्रद्धा पर्व" का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां तथा अच्छा कार्य कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं का प्रमोशन भी किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य, पूर्व राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश चौधरी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सतीश पारछे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश आनंद, लखनऊ जिला अध्यक्ष राकेश कोतवाल, अवध प्रदेश अध्यक्ष चंद्र कुमार, प्रदेश महासचिव प्रदीप वाल्मीकिन, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य, यूथ विंग जिला अध्यक्ष रामपुर दिलीप वाल्मीकिन,
विजय अनार्य आदि लोग सम्मिलित हुए।
वही उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, ठाकुरद्वारा, विलासपुर, स्वार, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, फतेहगढ़, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर आदि विभिन्न क्षेत्रो से आये धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।

144
2887 views

Comment