logo

कपिलवस्तु महोत्सव के दूसरे दिन उपस्थति रहे गणमान्य

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव 2020-21 के दूसरे दिन मिशन शक्ति कार्यक्रम का मुख्य अतिथि  कृषि एवं किसान कल्याण, राज्यमंत्री भारत सरकार कैलास चौधरी, सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक  राम अभिलाष त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी  पुलकित गर्ग द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। 

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी  दीपक मीणा द्वारा मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण, राज्यमंत्री भारत सरकार कैलास चौधरी,  सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल को पुष्प देकर स्वागत किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अवसर पर  लक्ष्मी अग्रवाल द्वारा अपने ऊपर हुए एसिड अटैक की घटना को उपस्थित सभी को बताया गया कि एसिड अटैक की घटना की बाद कैसे  लक्ष्मी अग्रवाल ने हिम्मत के साथ परिस्थितियो का सामना किया तथा आज इस मुकाम पर है।  

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण, राज्यमंत्री भारत सरकार  कैलास चौधरी ने कहा कि मै देवभूमि बुद्ध भूमि को नमन करता हूॅ। मै सौभाग्यशाली हूॅ जो मुझे यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मंत्री  ने आगे कहा कि आज महिलाओ की शक्ति और युवाअेा के जोश को दखकर लग रहा है कि आने वाले समय में बदलाव होगा। लक्ष्मी अग्रवाल के साहस की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी महिलाओ और बहनो को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आजादी की लड़ाई में भी महिलाएं पुरूषो से पीछे नही थी। आज महिलाएं पुरूषो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है। आज सेना में भी हमारे देश महिलाएं पीछे नही है। कृषि के क्षेत्र में भी महिलाएं योगदान दे रही है।

प्रत्येक क्षेत्र में महिलायें पुरूषो के बराबर चल रही है। भारत सरकार द्वारा किसानेा की आय को दोगुना करने के लिए प्रत्येक जनपद को एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत चयनित किया गया है। जिसके अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर को काला नमक चावल को ओ0डी0ओ0पी0 में चयनित किया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानो को अच्छा बीज मिले जिससे उत्पादन बढ़ायी जा सके। जब किसानो का फसल का उत्पादन बढ़ेगा तभी किसानो की आय दोगुनी होगी। काला नमक चावल में खुशबू के साथ अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। यह चावल पूरे विश्व में प्रसिद्ध होगा। यह काला नमक चावल और कही नही मिलता है।  मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वार किसानो के हितो में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर किसानो की आय को दोगुनी किया जा रहा है। 

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अवसर पर  सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरूषो से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।  सांसद ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वो खेल का क्षेत्र हो या अन्तरिक्ष का क्षेत्र हो प्रत्येक क्षेत्र में आगे है। जिलाधिकारी  दीपक मीणा द्वारा  कृषि एवं किसान कल्याण, राज्यमंत्री भारत सरकार  कैलास चौधरी को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इसके साथ लक्ष्मी अग्रवाल को भी स्मृति चिन्ह भेट किया गया।

126
14663 views