महिला दिवस पर जिप सदस्या कुमकुम देवी को सम्मानित किया गया।
हजारीबाग:-जिला प्रशासन एवं तरंग ग्रुप के द्वारा हजारीबाग साईं बैकेट हाल में महिला गौरव एवार्ड का आयोजन किया गया। जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी को भी महिला गौरव एवार्ड से नवाजा गया महिला दिवस के निमित्त आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान और उपलब्धियों को ध्यान में रखकर यह अवार्ड दिया गया। सेवा के क्षेत्र में कुमकुम देवी का योगदान अद्वितीय है जिसे आयोजक मंडली के द्वारा संज्ञान में लिया गया। अपनी सेवा भाव के कारण कुमकुम देवी "दया बहन" के रूप में अपने क्षेत्र में विख्यात है। कल 8 मार्च को महिला दिवस के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ/