logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अल्लाह के करीब होने का महीना है रमज़ान।

अमरोहा जनपद के ग्राम ढक्का के रहने वाले
मोहम्मद तंजीम खलीक ने दी माहे रमज़ान की मुबारक बात और ये कहा है
रमजान का महीना अल्लाह के करीब होने का महीना है, इस महीने में इंसान के गुनाह माफ होते हैं।
नेकियां कमाने का महीना है। जो लोग गरीब हैं उन्हें हर तरह की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए, उनके लिए सेहरी और इफ्तार की व्यवस्था की जानी चाहिए। देश में शांति और सौहार्द के लिए दुआएं की जानी चाहिए।
इसका पहला अशरा रहमत दूसरा मगफिरत तीसरा जहन्नम की आग से छुटकारा पाने का है। इस मुबारक महीने में अल्लाह ने पवित्र कुरान को नाजिल किया। इस महीने में, शब-ए-कद्र जैसी एक महान रात होती है, जो एक हजार महीनों से बेहतर है।
इस महीने में नफिल नमाज का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज का सवाब 70 गुना से अधिक हो जाता है। इस महीने में दिन में रोजा के साथ फर्ज की नमाज और रात में तरावीह को पाबंदी के साथ पढ़ना चाहिए।
रमजान का रोजा अल्लाह ने फर्ज किया है, तरावीह की नमाज नबी की सुन्नत है, इसलिए जो कोई भी सवाब के लिए रमजान का रोजा रखता है और तरावीह पढ़ता है, उसके गुनाह माफ होते हैं। अल्लाह के हुकम से

152
4085 views

Comment