logo

चाईबासा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में कई आईईडी और स्पाइक होल बरामद किए; नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

कोल्हान (ब्यूरो रिपोर्ट): प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है।

अभियान के दौरान आज दिनांक 06.03.2025 को समय लगभग 01.00 बजे से 02.00 बजे अपराह्न के बीच में छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) L.E.D एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का तीर (05 Spike Hole) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया। साथ ही जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम समथा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में भी 01 (एक) L.E.D लगाया गया, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगीः-

1.05-05 KG का 03 आई.ई.डी.

2. स्पाइक होल-05

अभियान दल में भाामिलः-

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 203 ΒΝ. 209 ΒΝ.

4. सी0आर0पी0एफ0 134 बी.एन. 193 बीएन.

6
3200 views