भ्रष्ट सचिव के लापरवाही से घटा दुर्घटना:मलूकही
मलूकही, कप्तानगंज, कुशीनगर आज ब्लॉक कप्तानगंज के अंतर्गत आने वाले गांव मलूकही के मुख्य मार्ग पर खराब रोड के कारण टेम्पु खेत में पलट गया। टेम्पु चालक के साथ साथ पांच लोग घायल हो गए।सचिव संतोष कुमार गुप्ता एवम् ग्राम प्रधान के लापरवाही के कारण लगातार दो बार यह घटना हो चुका। बार बार कहने के बावजूद चार वर्ष पूर्ण होने के बाद भी गांव का कोई भी रोड सुरक्षित नहीं है। बार बार कहने एवं बैठक में कहने के बाद भी कारवाही नहीं किया जा रहा है।घोटाले में लिप्त संतोष कुमार गुप्ता कई योजनायो के रुपया का गबन का मामला सामने आ रहा है। लोगो में काफी आक्रोश है।मिली जानकारी के अनुसार घायल लोगों में एक महिला का हाथ फ्रैक्चर और पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। तत्काल घायल लोगों को अरविंद सिंह एवं कुछ लोगों के माध्यम से एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया गया। जिनका उपचार जारी है।तत्काल सभी संबंधित अधिकारी को भी फोन के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।जल्द ही उप जिलाधिकारी को ग्राम सभा के माध्यम से शिकायती ज्ञापन सौंपा जाएगा।और लापरवाही करने वाले लोगों पर उचित कार्यवाही का मांग किया जाएगा।सूबे के मुखिया मुख्य मंत्री जी का कहना है कि जहां एक भी परिवार रहता है उसके घर तक लाइट व् रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इस गांव का माहौल देखकर यह भी एक जुमला साबित हों रहा है।