logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीडी वाड्रा सिनेमा उदय सिंह जैन रोड अलीगढ़ में आज एस जे डी मेमोरियल स्कूल की तरफ से स्कूल के बच्चों के लिए छावां मूवी दिखाने का आयोजन किया गया

संवादाता अलीगढ़
अलीगढ़ के डीडी वाड्रा सिनेमा में आज एस जे डी मेमोरियल स्कूल टीकाराम कॉलोनी नौरंगाबाद अलीगढ़ की तरफ से बच्चों को छावा मूवी दिखाने का आयोजन किया गया जिसमें सिनेमा के मैनेजर राशिद जी ने बच्चों को मूवी के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि छावा एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है जिसके बारे में काफी चर्चा हो रही है। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं वहीँ फीमेल लीड में रश्मिका मंदाना इस फिल्म में येशुबाई के किरदार में दिखाई दी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज हुआ था। कहानी
फिल्म की कहानी मुगलों के जश्न से शुरू होती है। जब औरंगजेब को यह खबर मिलती है कि मराठा साम्राज्य अब अनाथ हो गया है क्योंकि उनके महान शासक, शिवाजी महाराज का निधन हो चुका है। औरंगजेब का जश्न जल्द ही शोक में बदल जाता है, जब शिवाजी महाराज का सुपुत्र, संभाजी महाराज, मुगलों के खिलाफ युद्ध के लिए सामने आते हैं। संभाजी की एंट्री मुगलों के लिए एक नए संकट की शुरुआत बन जाती है। संभाजी ने अपनी संक्षिप्त जिंदगी में कई युद्ध लड़े और हर बार विजय प्राप्त की। वे बहादुरी और साहस का प्रतीक बने, जिनका मुकाबला करना मुगलों के लिए मुश्किल हो गया था।लेकिन अंत में, संभाजी महाराज अपने ही अपनों के विश्वासघात का शिकार हो गए। जब वे औरंगजेब को हराने के बहुत करीब थे, तब उनके कुछ लोगों ने ही उन्हें धोखा दिया। उन्हें बुरी तरह तड़पा-तड़पा कर मारा गया। संभाजी महाराज का जीवन वीरता और विश्वासघात की दुखद कहानी बनकर रह गया, जो आज भी हमें अपने कर्तव्यों और अपनों के प्रति सचेत करता है। कलाकार विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी येशुबाई के एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।निर्देशक फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर द्वारा किया गया है।
रिपोर्टर दीपक श्रीवास्तव अलीगढ़ न्यूज़

124
8193 views

Comment