logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सतना में पाए गए दो कोरोना पाॅजिटिव मरीज, रीवां भेजे गए

रीवां। सतना से रेफर किए हुए दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रीवां संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 बताया जा रहा है कि यह इंदौर से सतना के लिए ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद सतना से रीवा के लिए ट्रांसफर किए गए दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। पुलिस प्रशासन एवं सभी साथी कार्यकर्ता नर्स डॉक्टर सुरक्षा के तरीके से काम कर रहे हैं।

बताया गया है कि, ‘सतना के इन दोनों मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव निकली। तदुपरांत इन्हें रीवां भेजा गया तथा यहां सजयं गांधी हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां इन दोनों मरीजों का उपचार किया जा रहा है।’

279
14938 views

Comment