logo

बिल्हा में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता हुआ संपन्न विभिन्न जिलों से पहुंचे मानस मंडलियों ने जीता पुरस्कार


बिलासपुर जिले के 28 फरवरी से 2 मार्च तक बिल्हा के शनिचरी बाजार चौक में तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए अलग अलग रामायण मंडलियों के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के भजनों की और रामायण के परसंगो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बिल्हा के शनिचरी बाजार चौक के पास आयोजित इस मानस गान प्रतियोगिता को निशुल्क रखा गया था। जिसमें शास्त्री संगीत के लिए फिल्म संगीत के लिए और छत्तीसगढ़ी लोकगीत लोक संगीत के लिए अलग अलग पुरस्कार रखे गए थे। साथ ही सांत्वना पुरस्कार फाइनल शेष प्रत्येक मंडली को ₹1000 सांत्वना पुरस्कार एवं प्रत्येक प्रतिभागी मानस मंडली को 501 रुपए दिया गया। 2 मार्च को कार्यक्रम के समाप्ति पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक जी शामिल हुए। प्रथम पुरस्कार 10000 मोर संगवारी महिला मानस परिवार टिकुलिया द्वितीय पुरस्कार 5000 सत्संग मानस परिवार लेवई एवं तृतीय पुरस्कार ₹3000 जय भोले शंकर मानस परिवार रिश्ता एवं दिव्यांग मानस मंडली रिसदा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। एवं फिल्मी संगीत के लिए प्रेम सरोवर मानस मंडली ग्राम हिर्री मस्तूरी को ₹10000 प्रथम पुरस्कार स्मृति मानस मंडली बेलपान को ₹5000 द्वितीय पुरस्कार एवं प्रिया महंत आलिया मानस मंडली करतला को तृतीय पुरस्कार ₹3000 प्रदान किया गया। इसके साथ ही बिना श्रेणियां में अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किया गया।

0
175 views