logo

लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू को निलंबित करने पर सांगोद कांग्रेस मंडल एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर की निंदा।


राजकुमार कुशवाहा ।
आज सांगोद मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू को राजनीतिक द्वेषता से राज्य सरकार द्वारा झूंठे आरोप लगाकर निलंबित करने को लेकर घोर निंदा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष असरार अहमद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत एवं देहात कांग्रेस जिला सचिव अफसार प्रधान ने सरकार के इस निर्णय की घोर आपत्ति जताते हुए, निंदा करते हुए कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को हटाकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को हटाकर सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों को पदों पर नियुक्त किया जा रहा है।पहले केथून नगर पालिका अध्यक्ष आईना महक के ऊपर नयी कार्यवाही की गई फिर बनियानी सरपंच एवं यूथ कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू पर कार्यवाही करके उनका सरपंच प्रशासक पद से हटाया। और अब लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू पर कार्यवाही की गई है। कांग्रेस पार्टी इसका घोर विरोध करती है क्योंकि यह कांग्रेस की विचारधारा का दमन है। बिना किसी ठोस कारण के किसी भी जन प्रतिनिधि को हटाना घोर निंदनीय कृत्य है। और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए उठाया गया कदम है। अगर यही हाल रहा तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को न्याय के लिए सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। निंदा बैठक में पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, मीडिया फरवरी सलीम अंसारी, दिनेश सोनी, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, नगर उपाध्यक्ष शहजाद खान, पार्षद निरंजन जैन सत्यनारायण मेहता, ऋषिराज जादम, मोहम्मद शरीफ, भवानी शंकर, रामावतार वैष्णव, नगर सचिव युसूफ अली, इकबाल सिंगीवाला, प्रभु लाल सुमन, मोइनुद्दीन, लियाकत शाह, विजय वाल्मीकि, शरीफ अंसारी, चांद भाई नियारगीर, सिराज रंगरेज, इलियास अंसारी, जाकिर अंसारी, रफीक नियारगीर, अमजद अंसारी, शरीफ टेलर, एफ़ाज़ हुसैन, कादिर पठान, शाकिर टेलर,नसीर अहमद, निसार पठान, तारीफ पठान, असगर खान, शकील पठान, हुसैन शाह, शरीफ मंसूरी, ताहिर अंसारी, नासिर पठान, सोनू अंसारी, आफताब, सहित कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

5
775 views