logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ में ऐम इंटरनेशनल एकेडमी की नई ब्रांच का उद्घाटन, विधि विधान से हवन पूजन का आयोजन कर किया गया शुभारंभ l शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु एक नए अध्याय की शुरुआत

मेरठ (उत्तर प्रदेश) 01.03.2025

मेरठ: सेंट्रल मार्किट में स्थित सुरेश चंद्र मेमोरियल एजुकेशन डेवलेपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित ऐम इंटरनेशनल एकेडमी की नई ब्रांच का आज उद्घाटन हुआ । इस अवसर पर विधि विधान से हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ब्रांच की कॉर्डिनेटर्स, टीचर्स और मैनेजमेंट टीम ने भाग लिया। कॉर्डिनेटर पूनम त्यागी ने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर, सभी ने ऐम इंटरनेशनल एकेडमी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के उन्नत भविष्य के लिए मां सरस्वती से प्रार्थना की। चेयरमैन अमरीश अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर ऐक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल ने सभी टीम मेंबर्स का उत्साह वर्धन किया।

मेरठ में ऐम इंटरनेशनल एकेडमी की कई ब्रांच मोहनपुरी, एल ब्लॉक शास्त्री नगर, सेंट्रल मार्केट सेक्टर 3 शास्त्री नगर, सेक्टर 7 जागृति विहार,आदि में सफलता पूर्वक चल रही हैं।

स्कूल के 21 वर्ष पूरे होने पर मैनेजमेंट की और से स्टूडेंट्स के लिए कई गिफ्ट स्कीम की घोषणा की गई। साथ ही, ऐम स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर, चेयरमैन अमरीश अग्रवाल ने कहा, कि "हमें अपने स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए काम करने का अवसर मिला है, और हम इसे पूरी तरह से करने का प्रयास करेंगे।"

मैनेजिंग डायरेक्टर ऐक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल ने कहा, "हमारा उद्देश्य अपने स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करना है।"

इस अवसर पर, ऐम इंटरनेशनल एकेडमी के सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स और मैनेजमेंट टीम ने भाग लिया और इस नए अध्याय की शुरुआत की।

ऐम इंटरनेशनल एकेडमी👇
संपर्क: 9358303162
व्हाट्सएप्प नंबर : 9536121211

136
12383 views

Comment