logo

किड्स विला इंग्लिश स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

वाराणसी उमरहां बराईं स्थित किड्स विला इंग्लिश स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञानम 3 का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक श्री हिमांशु उपाध्याय , श्रीमती सरोजनी उपाध्याय , प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहा उपाध्याय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.कविंद्र नारायण जी ने किया ।कार्यक्रम का संचालन नीरज सिसोदिया ने किया| डा. हिमाद्रि उपाध्याय ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें अयोध्या राम मंदिर,सड़क सुरक्षा,सौर मंडल,पर्यावरण सुरक्षा,स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रोफेसर नागेंद्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की।उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। हिमाद्रि उपाध्याय ने कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। इस मौके पर विशेष रूप से नीरज सिसोदिया,शिवानी, ज्योति,प्रियंका, मेहर, महिमा, लता, आंचल, पूनम,त्यागी, सुनील , शैलेश राय ,संतोष जी, विशाल के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहें।

15
3191 views