logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली को लेकर पुलिस अलर्ट, IG बरेली ने पुलिस अफसरों को दिए अहम निर्देश



▪️ होलिका दहन स्थलों पर रहेगी विशेष नजर

सत्यम गौड़

संवाददाता बरेली। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने होली त्योहार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों को कई अहम निर्देश दिए।
आईजी ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। सभी थाना क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों की पहचान की जाएगी। विशेषकर पूर्व में विवादित रहे स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रत्येक स्थल पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए होली के दिन पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अराजक तत्वों की पहले से पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहरीली शराब से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।
बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें अपराध नियंत्रण, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और शिकायतों के निपटारे जैसे विषय शामिल थे। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान की समीक्षा भी की गई।
आईजी ने निर्देश दिया कि होलिका दहन के समय अग्निशमन व्यवस्था सक्रिय रखी जाए। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

178
2461 views

Comment