logo

बस्ती उत्तर प्रदेश भिरवा के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

बस्ती उत्तर प्रदेश। भिरवा के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

बलवंत चौहान जिला बस्ती उत्तर प्रदेश


महाशिवरात्रि पर्व पर जिला के शिवालयों में उपासकों ने भगवान शिव, माता पार्वती का जलाभिषेक किया। सभी शिवालयों में सुबह 5 बजे उपासक जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे और भगवन का जलाभिषेक कर प्रसन्न किया। बता दें कि महाशिवरात्रि की संध्या पर जिला के ग्रामीण व शहरी सभी शिवालय लाइटों से जगमग हुए और पर्व के दिन सुबह भी भक्तों की लाइनें लग गई। सुबह उपासक बेलपत्र, फूल, शहद, दूध, दही, फल व जल लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। महिलाएं और बच्चों में अधिक उत्साह देखने को मिला और शिवालयों में दोपहर 12 बजे तक भीड़ बनी रही। जिला में बुधववार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया है। शहर के ऐतिहासिक शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी मंदिर, प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर, सदर थाना शिव मंदिर, विभिन्न गांवों के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। साथ ही भक्त शिवजी के जयकारे लगाते रहे और मंदिरों में भी भजन गायन हुआ।

51
5742 views