
यूपी में भीषण सड़क हादसा, रामगढ़ जिले के चार युवकों की हुई मौत, तीन घायल
सलग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना, महिंद्रा टीमूबी बाहन अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा
रामगढ़ः जिले से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गये चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत प्रतापगढ़-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना घटी है। श्रद्धालु काले रंग की महिंद्रा TUN 300 पर सवार थे।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान कर प्रतापगढ़ के रास्ते अयोध्या जा रहे थे। इस क्रम में राजगढ़ गांव के बबूराह मोड़ के निकट वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। हादसे में वाहन पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दुर्घटना में मकान में रहनेवाले दंपति भी घायल बताए जाते हैं। मामले की जानकार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों को कब्जे में ले लिया और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मामले की जानकारी युवकों के परिजनों को दी गई है। भुरकुंडा क्षेत्र से युवकों के कई परिजन प्रतापगढ़ यूपी के लिए रवाना हो चुके हैं। भुरकुंडा और भदानीनगर सहित आसपास माहौल गमगीन है।मृतकों में भदानीनगर निवासी अभिषेक ओझा उर्फ बंटी पिता निद्यासागर ओझा, बाहन बालक सनाउल्लाह पिता नासीर अंसारी उपर टोला चिकोर निवासी, जवाहरनगर भुरकुंडा सौरभ कुमार पिता विनोद गुप्ता और रांची निवासी अभिषेक कुमार सिंह शामिल हैं। जबकि हादसे में आकाश प्रसाद, रोहित सिंह और रूपेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।