logo

महाशिवरात्रि पर चुआँ में गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, हुआ अखंड हवन और पूजा

खैरा: 26 फरवरी, बुधवार को खैरा प्रखंड के चुआँ पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिभाव से अखंड पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में महिलाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की।
पूजा स्थल पर शिवभक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर शिव भजनों और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

4
202 views