logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में दबंगो व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आतंक अवैध तरीके से दुकानों में कब्जा कर लगा दी शटर, नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दुकाने की शील।

निवाड़ी।। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में दबंगो ने प्रतिष्ठ नेता के इशारे पर खाली पडी दुकानों में जबरन कब्जा कर बाहुबल से दुकानों में शटर लगाकर ताला डाल दिया। मना करने पर वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर दी। जिसकी रिपोर्ट पीडित ने पुलिस थाना पृथ्वीपुर में की एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया।
पृथ्वीपुर निवासी पीडिता मिथला देवी कुषवाहा वेवा परमोले कुषवाहा ने पुलिस थाना पृथ्वीपुर पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर निवाडी को अपनी आपबीती सुनाते हुये आवेदन देकर आरोप लगाते हुये बताया कि उसके पति परमोले एवं जेठ कल्लू कुषवाहा दो भाई है जिसमे पीडित महिला के पति परमोले की मृत्यु हो चुकी है एवं उनका आपसी परिवारिक बंटवारा हो चुका है जिसमें मकान भी बंट चुके है। एक हिस्से पर जेठ कल्लू कुषवाहा का मकान एवं 02 दुकाने बनी है। एवं दूसरे हिस्से पर महिला ने दो दुकानों का निर्माण कराया है। महिला द्वारा बनायी गयी। 02 दुकानों को उसका जेठ एवं जेठ के पुत्र जबरन हडपना चाहते है। जो कि आवादी खसरा नंबर में दर्ज होने के साथ ही नगर परषिद पृथ्वीपुर में दर्ज है।
महिला ने बताया कि नगर परिषद में दर्ज उसने अपने हिस्से की दो दुकानों की रजिस्ट्री दिनांक 06 फरवरी 2025 को पृथ्वीपुर के निवासी राजेन्द्र खटीक को कर दी है। दिनांक 23 फरवरी 2025 रविवार सुबह लगभग 09 बजे सूचना मिली की कुछ लोगो द्वारा जबरन दुकानों में शटर लगाकर कब्जा किया जा रहा है जिनका उन दुकानों से कोई लेना देना नही है। जिसके बाद पीडिता खरीददार राजेन्द्र खटीक को लेकर मौके पर पहुंची। पीडिता एवं राजेन्द्र खटीक व उनके पुत्र मौका स्थल पर पहुंचे जहां देखा कि पृथ्वीपुर निवासी कल्लू कुषवाहा त0 लंपू कुषवाहा, दीपक कुषवाहा, विजय कुषवाहा त0 सुरेष कुषवाहा, रामकिषन उर्फ रामू त0 खुन्ने कुषवाहा के साथ कुछ आसामजिक आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में धर्मेन्द्र अहिरवार, सुनील अहिरवार, अवलेष पाल, गोलू ठाकुर, बबलू बररखा, आदि बडी संख्या में वहां मौजूद थे जो अवैध तरीके से दोनो दुकानों में गुंडा गर्दी करते हुये जबरन बाहूबल की दम पर शटरे लगा रहे थे। जिनके हाथ में लाठी डंडे थे। जो लडाई झगडा कर सामाजिक शांति भंग करते हुये महिला व खरीददार राजेन्द्र खटीक को जान से मारने पर उताररू थे। पीडिता ने शटर लगाने से मना किया तो उसके साथ व राजेन्द्र खटीक के साथ मारपीट कर जाति सूचक शब्दों खटकीरा से अपमानित कर मां बहिन की अष्लील गालियां दी गयी। जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भागे और थाना में मामले की रिपोर्ट की। महिला का कहना है कि पूरी घटना में सहयोग और संरक्षण दबंग नेता का है। जिनके इषारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीडिता ने आवेदन में बताया कि यह लोग उसके साथ एवं खरीददार राजेन्द्र खटीक के साथ कभी भी कोई भी अप्रिय घटना करा सकते है एवं उनकी व उनके परिजनों की हत्या करा सकते है। किसी भी गंभीर मामले में झूठा फंसा सकते है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उक्त लोगो की होगी। वहीं पृथ्वीपुर के नेता का कहना है कि दोनो दुकानों मंे से मुझे एक दुकान दे दो नही दी तो तुम लोग समझ लेना तुम्हरा क्या होगा। महिला का कहना है कि दुकानों में दबंग लोगो का कोई लेना देना नही था। फिर उनके द्वारा महिला की दुकानों में किसी हक और अधिकार से शटरे लगायी गयी। महिला ने आग्रह किया है कि मामले को पुलिस प्रशासन गंभीरता से लेते हुये कार्यवाही की जायें। घटना में दबंग व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को घटना घटित करते हुयेे वीडियों आॅडियों में साफ देखा व सुना जा सकता है। मामले में अभी तक स्थानीय पुलिस प्रशासन मौन बना हुआ है। महिला ने जिला प्रशासन से न्याय की मांग करते हुये उक्त लोगो के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर दुकानों का कब्जा दिलायें जाने की मांग की है। जबकि घटना घटित होने के बाद मौके पर पहंुचे नायब तहसीदार अभिषेक गौतम एवं थाना प्रभारी पंकज मुदगल ने डाले गये ताले तोडकर अपने ताले लगाकर दुकान शील्ड कर अभिरक्षा में ले ली गयी है।

182
10174 views

Comment