logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस से बेखौफ दबंगो ने दिन दहाडे रास्ते में रोककर की मारपीट, मामला दर्ज घायलों को झांसी मेडीकल के लिये किया रिफर ।

निवाड़ी।। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में दबंग व अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सक्रीय पुलिस से बेखौफ होकर आये दिन गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। घटना पृथ्वीपुर के ओरछा मार्ग पर विशुनपुरा दर्रेठा तिगैला के पास की है जब पीडित आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कराकर अपने ग्राम पनिहारी जा रहे थे। मामला पंजीबद्ध होने से बौखलायें दबंगो ने पीडितों को रोककर उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना में पीडित गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घटना से पृथ्वीपुर में दशहत का माहौल है लोगो में अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अपराधियों और दबंगो में पुलिस का भय नही है फिर ऐसे अपराधियों और दबंगो के अपराधों सेे बढते हौसलों को कैसे रोका जा सकता है। क्षेत्र की जनता को घटना के भय से यह बात सताने लगी है।
जानकारी अनुसार पृथ्वीपुर के ग्राम पनिहारी निवासी पंकज अहिरवार ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि ग्राम के ही अजय यादव व विजय यादव पुत्रगण राजू यादव एक अज्ञात साथी के साथ अश्विनी शर्मा पृथ्वीपुर की एक्सीडेन्टल रखी सफारी गाड़ी में चोरी करने की नियत से आये थे उस समय पीडित के पिता पवन अहिरवार जाग गये। दबंगों ने मिलकर पीडित व उसके पिता पवन अहिरवार की मारपीट कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने पुलिस थाना पृथ्वीपुर में दर्ज कराई थी। पीड़ित राहुल ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर वापस अपने गृह ग्राम पनिहारी दो पहिया वाहन से जा रहे थे तभी रास्ते में रामराजा फार्म हाउस और दर्रेठा तिगैला के बीच समय करीबन दोपहर 14रू30 बजे अजय यादव व विजय यादव चार पहिया वाहन से आये और जान से मारने की नियत से दो पहिया वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो पहिया वाहन से गिर गये। और अपनी जान बचाकर भागने लगे तभी दो मोटरसाईकिलों से चार-पाँच अन्य अज्ञात लोग आ गये। पीडित ने आरोप लगाया है कि दोनों मोटरसाईकिल को अजय विजय के पिता राजू यादव व चाचा रघुराज यादव चला रहे थे एवं अन्य लोग साथ में बैठे थे। जो हाथों में बांस के डण्डे लिये थे जिन्होने मौके पर हम लोगो को घेर लिया। और अजय, विजय, राजू, रघुराज यादव एवं अन्य लोगो ने पीडित व उसके भाई राहुल, चाचा हरगोविंद, पिता पवन अहिरवार के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जिसके बाद ईलाज उपरांत घायलों को झांसी मेडीकल काॅलेज के लिये रेफर किया गया। मामले में पुलिस द्वारा पुनः घटना पर संज्ञान लेते हुये आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।

243
28215 views

Comment