logo

पूर्वांचल सभा का होली व परिवार मिलन समारोह 8 मार्च को

*पूर्वांचल सभा का होली व परिवार मिलन समारोह 08 मार्च को*

*विगत कल पूर्वांचल सभा द्वारा,पिंजौर स्थित एक निजी आवास पर अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मीटींग बुलाई गई।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि,हर वर्ष की भांति,इस वर्ष भी,सभा द्वारा,दिनांक -8 मार्च 2025 शनिवार को,स्थानीय - डीलक्स पैलैस बिटना रोड पिंजौर में,शाम 5:00 बजे से रात्री 9:00 बजे तक,होली महोत्सव व परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा।*
*जानकारी देते हुये सभा प्रधान विश्वम्भर पाठक ने बताया की,राजू तिवारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगा-रंग प्रोग्राम प्रस्तुत किया जायेगा तथा प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका प्रियंका पांडे अपने गीतों से समा बांधेगी, तत्पश्चात रात्री भोजन की भी व्यवस्था की गई है।*
*उन्होंने आगे बताया कि,इस समारोह के मुख्य अतिथि हल्का कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी तथा राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा जी होंगे तथा नगर परिषद् कालका अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल लांबा जी विशिष्ट अतिथी होंगे।*
*साथ ही हमारे पूर्वांचल की सभी समाजिक व धार्मिक संस्थाएं,तथा कालका,पिंजौर,पंचकूला की समस्त सभाओं की गरिमामयी उपस्थिति होगी।*
*इन्होंने सभी से आग्रह किया है* *कि,सभी लोग इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बढ़-चढ़ के भाग ले ताकि आयोजन मे चार-चाँद लग सके।* मीटींग मे महासचिव रोहित गुप्ता,कोषाध्यक्ष अंजनी झा,कार्यालय सचिव रामायण चौधरी,प्रचार सचिव अलख निरंजन चौबे,सिधांत तिवारी,विनय जयसवाल ,पंकज तिवारी,मृत्युंजय दीक्षित,राजेश सिंह ,कमलेश पाण्डेय पिंजौर,चुनूँ मिश्रा,कमलेश पाण्डेय कालका,ध्रुव गुप्ता,नरेश मिश्रा,ओम प्रकाश चौबे,आशुतोष दूबे एम पी तिवारी,शौर्या आदि लोग उपस्थित थे

7
1202 views
2 comment  
  • Dinesh Mishra

    ये फोटो गलत लग लग गया है

  • Dinesh Mishra

    ये फोटो गलत लग लग गया है