
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पंजाब कार्यकारिणी सदस्य मनीष मित्तल ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
फरीदकोट, 22 फरवरी (विपन मित्तल) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पंजाब कार्यकारिणी सदस्य मनीष मित्तल ने दिल्ली विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई भाजपा नेता श्रीमती रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अब देश के दिल दिल्ली में सर्वपक्षीय विकास होगा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता जमीनी स्तर पर काम करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं। वह दिल्लीवासियों की हर ज़रूरत और चिंता को अच्छी तरह समझते हैं। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जनता की उम्मीदों पर पूरा उतरेंगी। भारतीय जनता पार्टी की लीडरशिप ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाली रेखा गुप्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और वह इसे बखूबी निभाएंगी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पंजाब कार्यकारिणी सदस्य मनीष मित्तल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से दिल्ली में विकास नहीं हो पाया था, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार के राज में देश की राजधानी दिल्ली का विकास तेजी से होगा और लोगों को बदलाव देखने को मिलेगा।