logo

"पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश भारती बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव बने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश भारती" "उमेश कन्नौजिया" कि रिपोर्ट:

रसड़ा/बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी प्रकाश भारती को समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा की कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव का पद दिया गया। प्रकाश लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। प्रकाश भारती को उत्तर प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण स्थान मिलने से कार्यकताओं में खुशी का महौल रहा। प्रकाश भारती मथुरा पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं प्रकाश ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका सही पालन करते हुए निर्वहन करेंगे। पीडीए की रणनीति पर चलते हुए पार्टी को आने वाले 2027 विधानसभा में विजय दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा। प्रकाश को नई जिम्मेदारी मिलने पर उपेंद्र ,मानसिंह ,विश्वजीत यादव, सौरभ यादव ,अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार, अभय कौशल समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

2
289 views