logo

झारखंड: सहारा इंडिया समूह को करना होगा झारखंड के जमाकर्ताओ का भुगतान

सहारा इंडिया समूह को करना होगा झारखंड के जमाकर्ताओ का भुगतान
सहारा इंडिया समूह द्वारा किये गए घोटाले के मामले में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अनुराग
गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी,बैठक में सहारा इंडिया समूह से जुड़े कई घोटालों कांडों पर चर्चा हुई. सहारा इंडिया समूह के विरूद्ध पैरवी कर रहे विश्व भारती जनसेवा
संस्थान NGO के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभी तक झारखंड में सहारा इंडिया समूह के तीन सोसाइटियों का डेटा सहारा इंडिया द्वारा दिया गया है, जिसमें 30 हजार करोड़ की परिपक्वता राशि का बकाया दिखाया गया है.
जिसमेअभी तीन कंपनी
का डेटा आना बाकी है. इस केस के अभियुक्त सहारा इंडिया समूह नीरज कुमार पाल और संजीव कुमार
ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. केस की मॉनिटरिंग खुद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं, इसलिए किसी को बक्शा नहीं जायेगा.
पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने इसकी जिम्मेदारी तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस महिला अधिकारी सुमन गुप्ता को दी है।
उधर भारती जनसेवा संस्थान NGO के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नौशाद अली ने बताया कि झराखण्ड की तर्ज पर सहारा इंडिया समूह पर उत्तर प्रदेश में भी कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश के गृह सचिव से पत्राचार किया जा रहा है।
इस मौके पर विश्व भारती जनसेवा संस्थान के नागेंद्र कुमार कुशवाहा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, रितेश,अशोक कुमार राम आदि मौजूद थे।

0
0 views