
Anchar मुरादाबाद। किराया बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को बुध बाजार में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया अपना विरोध
Anchar मुरादाबाद। किराया बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को बुध बाजार में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मुरादाबाद। किराया बढ़ाए जाने के विरोध में को बुध बाजार में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दाैरान निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद रखने का एलान किया।
बाजार स्थित मानपुर मार्केट, आंबेडकर मार्केट और पटेल मार्केट में नगर निगम की करीब चार साै दुकानें हैं, जो व्यापारियों को सालों पहले अलाॅट की गई थीं। नगर निगम द्वारा अब इन दुकानों का किराया बढ़ाया गया है। इसके विरोध में दर्जनों व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर बाजार में एकत्रित हुए। व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी
नगर निगम प्रशासन पर मनमाने ढंग से किराया बढ़ाने और नामांतरण शुल्क बढ़ाकर वसूली के लिए नोटिस भेजने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि निगम की इस कार्रवाई से जो व्यापारी अभी तक 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक किराया दे रहे थे, उन्हें 6000 से 8000 रुपये देने पड़ेंगे। इस समस्या को लेकर अपर नगर आयुक्त और महापौर से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
व्यापारियों ने कहा कि सभी पुराने को निगम की दुकानें वर्षों पहले अलॉट हुई थीं।
बाईट। पिंटू व्यापारी